उसी मां का मै राजा बेटा, कष्ट दिया जब बड़ा हुआ
लेखक - शिवम पाण्डेय
थोड़ा सा भी डर जाने पर आंचल में छिपाती थी ।
रोता हुआ मै जाता तो सीने से लगाती थी ।
पर हाय मुझे ये क्या हुआ !
मै कठपुतली सा पड़ा हुआ !
उसी मां का मै राजा बेटा ।
कष्ट दिया जब बड़ा हुआ ।।
मेरी मां की बूढ़ी हाथे ।
कप - कपाती करती बातें ।
मै जवान सा परिंदा ।
देखता हु आते - जाते ।
पत्नी भी करती है बातें ।
तेरे मां-बाप रोज सताते ।
निर्दयता की सीमा भुला ।
मां - बाप के प्यार को भुला ।
और उन्हीं पर मै कड़ा हुआ ।
मेरी मां की आंखों में।
वो आंसू था भरा हुआ ।
उसी मां का मै राजा बेटा ।
कष्ट दिया जब बड़ा हुआ ।।
वृद्धाश्रम खुल गए ।
मां - बाप को भूल गए ।
दिल पर करके वार हम ।
मानवता भी भूल गए ।
कुर्बानी दी उन यादों की ।
जिन यादों में बचपन था ।
बचपन वाले तो चले गए ।
क्या अगला वार हम पर था ।
अनसुनी थी वो चीखती धड़कन ।
जैसे पूछ रही ये क्या किया ।
एक बार भी न सोचा ।
मां के दर्द को न देखा ।
उसी पर तन कर खड़ा हुआ ।
उसी मां का मै राजा बेटा ।
कष्ट दिया जब बड़ा हुआ ।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें