लेखक : शिवम पाण्डेय
तेरी दुनिया मेरी दुनिया, या है ये हम सबकी दुनिया
ले सनातन पढ़ सनातन , पूरा ये ब्रह्माण्ड सनातन
जीवन चलता चक्रों में तो मेरा यह जीवन सनातन
मै जानू अस्तित्व मेरा है , पर ना जानू मै क्यों यहां
मेरी है अगर यह दुनिया तो क्यों नहीं मै अमर यहां
मृत्यु तूने क्यों बनाई , क्यों हर किसी का अंत यहां
इस ब्रम्हांड के इस भ्रम में क्यों फसा दिया ये बता
क्यों हु मै हा कैद यह पर , सुख - दुख में मै क्यों फसा
पल भर में महसूस करू मैं , पल भर में मै भूल गया
धर्म कहे तो पुण्य कमा , समाज कहे तो शादी कर
पर तू बता न ओ विधाता, क्यों मुझे भेजा पर
ब्रह्मांडो को अगर तूने रचा है , तो मुझको भी तू ही रचा
ये माया तेरी काया तेरी पूरी ये दुनिया तेरा
तू सोचे मै फसा विधाता , पर मै फिर से बच निकला
मै मिलूंगा परमानंद में त्यागी जीवन है पता
आंखों को जो बंद करु तो पूरी ये दुनिया भुला
समाधि है कहती दुनिया , पर मुझको तो तू ही दिखा
शरीर मरेगा इसकी आयु से , पर मै शरीर छोड़ चला
ब्रह्मांडो में मिलूंगा विधाता तेरी खोज में मै वहा
पर क्यों नहीं है तू वहा पर , तू बता तुझे खोजू कहा
धड़कन में महसूस करू मैं , क्या ये दिल है तेरा पता
ये शरीर यहां का निवासी , मै कहा का हु बता
अंत शरीर का होता यहां, और मै ये दुनिया छोड़ चला
तूने रचा है मुझको विधाता , तो मै तुझमें समाया रहूं
अपना ये अस्तित्व भुलाकर मै तेरा ही छाया रहूं
सोच विधाता शरीर छोड़ू मै फिर मै कैसे फसूंगा यहां
ना माया तेरी काम करे ना पल-पल मै तड़पूंगा यहां
ना काम क्रोध, ना मोह लोभ , ना ईर्ष्या घमंड में चूर रहूं
अपना ये अस्तित्व भुलाकर , मै तुझमें मशहूर रहूं
ये दुनिया तो एक भ्रम में जीता छः स्तंभ के है आधार
इन स्तंभ के बिना गृहस्थ रहता है निराधार
ये काम - क्रोध ये मोह - लोभ ये ईर्ष्या - घमंड स्तंभ रहे
अगर कोई चाहे जितना इनको तो श्रृंखलाबद्ब क्रम रहे
मृत्य है वरदान यह पर , वास्तविकता का है पता
मृत्यु है हा अगला जीवन , पर वो जीवन लापता
मृत्यु के इस पर की दुनिया , मृत्यु के उस पार की दुनिया
तेरी दुनिया मेरी दुनिया, या है ये हम सबकी दुनिया
ले सनातन पढ़ सनातन , पूरा ये ब्रह्माण्ड सनातन
जीवन चलता चक्रों में तो मेरा यह जीवन सनातन
मृत्यु के इस पार की दुनिया , मृत्यु के उस पार की दुनिया
तेरी दुनिया मेरी दुनिया, या है ये हम सबकी दुनिया
ले सनातन पढ़ सनातन , पूरा ये ब्रह्माण्ड सनातन
जीवन चलता चक्रों में तो मेरा यह जीवन सनातन
यह मनुष्य को आध्यात्म, सनातन , मनुष्य , अंतरात्मा , भ्रम , गृहस्थ , वास्तविकता जैसी चीजों का बोध कराता है ।
यह लेखन शिवम पाण्डेय की धरोहर है , इसे बिना अनुमति के उपयोग करने पर कार्यवाही भी हो सकती है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें