Trending Me Mai Hu Album
Listen 🎧 🎵This Song On -
ALBUM :
VIDEO :
TRENDING ME MAI HU SONG
SHIVAM PANDEY
Y RITICS
Trending Me Mai Hu ✓
Trending Me Main Hu Song ✓
New Hindi Attitude to Spritual Song 2026
ABOUT SONG : -
* यह गीत उन सभी के लिए है जो भीड़ में खोने के बजाय अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं और जो यह समझते हैं कि जीवन एक निरंतर सीखने और बदलने की यात्रा है
*यह गाना किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाया गया है , और ना ही इसको किसी महिला , बच्चे , रंग , धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बनाया गया है , यह असीमित है जो अपने अंदर छुपी शक्ति को पहचानने में मदद करता है । ....team Y RITICS ( By Shivam Pandey )
गाना विवरण ( SONG DETAILS ) -
गायक ( Singer ): शिवम पाण्डेय ( Shivam Pandey )
संगीतकार( Musician ) : शिवम पाण्डेय ( Shivam Pandey )
गीतकार ( Lyricist ) : शिवम पाण्डेय ( Shivam Pandey )
प्राथमिक कलाकार ( Primary Artist ) - शिवम पाण्डेय ( Shivam Pandey )
संगीतकार ( Composer ) - शिवम पाण्डेय ( Shivam Pandey )
गायक ( Singer ) - शिवम पाण्डेय ( Shivam Pandey )
रिलीज़ तिथि ( Release Date ): 6 जून 2026
CREDIT :-
यह गाना Y Ritics के द्वारा निर्माण किया गया है जिसके वर्तमान मालिक " शिवम पाण्डेय ( Shivam Pandey ) " है
*Available For Caller Tune On - Jio , Airtel , Vi , Bsnl
LYRICS -
ट्रेंडिंग में मै हू
तो दुनिया में चर्चे
उन चर्चों में मीडिया
और जजेस के पर्चे
मै हंसकर रुलाता
कहानी ये मेरी
मै लिखता पन्नो में
तो ख़ून स्याही
ना भाति ये मुझको
ये आज कल की नारी
ये नारी नहीं है ये
है ये बिमारी
हा मैं हू काला
मेरा दिल भी काला
मेरी महफ़िल भी काली
हा मुझमे शराफत
और मुझसे ही गाली
अगर सुंदर है गौरी
तो शक्ति है काली
ये मृत्यु भी काला
ये कृष्णा भी काले
जब शांति से हंसता
तब हो जा हवाले
मैं रहता अकेला
मैं दिखता अकेला
मैं हंसता अकेला
मैं फांसता अकेला
मैं मारू अकेला
मैं वारु अकेला
जो चाहु मै कुछ भी
तो कर दू अकेला
ये भीड़ प्रजा की
मैं राजा अकेला
इस दुनिया की साँसो को
मुट्ठी में करता
ना मैं हू बताता
बस मैं हू चेताता
अगर कर दी अनसुनी
तो मै ना बचाता
मेरा जीवन है वो भाग्य विधाता
लहरती ये लहरे विजयी पटाखा
जब मंज़िल में मौत
तो तू क्यों भारमाता
अगर उगता है सूरज
तो डूबता है सूरज
अगर डूबता है सूरज
तो उगता है सूरज
जब सबमें परिवर्तन
तो तू भी बदलता
हा बच्चे से तू भी
बुढ़ापे में चलता
>
Trending Mein Mai Hu
To Duniya Mein Charche
Un Charchon Mein Media
Aur Judges Ke Parche
Mai Hanskar Rulata
Kahani Yeh Meri
Mai Likhta Panno Mein
To Khoon Syahi
Na Bhati Yeh Mujhko
Ye Aaj Kal Ki Naari
Ye Naari Nahin Hai
Ye Hai Yeh Bimari
Ha Main Hu Kala
Mera Dil Bhi Kala
Meri Mehfil Bhi Kali
Ha Mujhme Sharafat
Aur Mujhse Hi Gaali
Agar Sundar Hai Gauri
To Shakti Hai Kali
Ye Mrityu Bhi Kala
Ye Krishna Bhi Kale
Jab Shanti Se Hansta
Tab Ho Ja Hawale
Main Rahata Akela
Main Dikhta Akela
Main Hansta Akela
Main Fasata Akela
Main Maru Akela
Main Varu Akela
Jo Chahu Mai Kuch Bhi
To Kar Du Akela
Ye Bheed Praja Ki
Main Raja Akela
Es Duniya Ki Saso Ko
Mutthi Mein Karta
Na Main Hu Batata
Bas Main Hu Chetata
Agar Kar Di Ansuni
To Mai Na Bachata
Mera Jeevan Hai Woh Bhagya Vidhata
Laharti Yeh Lahare Vijayi Patakha
Jab Manzil Mein Maut
To Tu Kyon Bharmata
Agar Ugta Hai Suraj
To Dubta Hai Suraj
Agar Dubta Hai Suraj
To Ugta Hai Suraj
Jab Subme Parivartan
To Tu Bhi Badalta
Ha Bacche Se Tu Bhi
Budhape Mein Chalta
... written by Shivam Pandey ( owner of Y Ritics )
अब आइए इस गाने अथवा बोल का अर्थ समझते है -
शिवम पांडे द्वारा रचित और गाए गए गाने "ट्रेडिंग में मैं हूँ ( Trending Me Mai Hu )" के बोलों पर आधारित एक उच्च स्तरीय, दार्शनिक और सम्मानजनक अर्थ लिखा गया है जिससे आप उनके विचारों को आसानी से समझ सकते है जिससे आपके दिल में उनके लिए सम्मान बढ़ सकता है यह एक आत्मविश्वास , अहम , खुद का समाज पर सकारात्मक और शक्तिशाली प्रभाव , संघर्ष , समाज में किसी को कमजोर न समझना , भगवान की शक्ति का अहसास करना , खुद की शक्ति का एहसाह करना , अपने अंदर आत्मविश्वास जगाना , खुद को एक राजा की तरह शक्तिशाली समझना और सब कुछ करने की समर्थ्यता /क्षमता रखना , अपना जीवन भगवान को समर्पित करना और यह सोचना कि है मै उस भगवान ( रचयिता / विधाता ) के रचना हु जो कभी हार नहीं सकता है जिसके जीवन में सर्वदा विजयी पताखा लहराती रहती है जिसको यह अनुभव होता है कि इस दुनिया में कुछ निश्चित नहीं है सब परिवर्तनशील होता है और हर कोई बदलता है क्योंकि सूरज उगने के बाद डूबता है और सुरज डूबने के बाद उगता भी है और हर कोई बच्चे से बुढ़ापे में जाता है । समय ही सब कुछ पैदा करता है और समय ही सबका अंत करता है। समय (काल) का कोई रूप या रंग नहीं होता, इसलिए वह अनंत और असीम अंधकार (काले रंग) की तरह है।
आत्मविश्वास और जीवन के दर्शन की एक संगीतमय यात्रा -
आज की तेज़-तर्रार दुनिया में, जहाँ हर पल कुछ नया ट्रेंड कर रहा है, वहीं संगीत के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करना एक सशक्त माध्यम है। हाल ही में रिलीज़ हुआ गीत 'ट्रेंडिंग में मै हू', जिसे शिवम पांडेय ने अपनी आवाज़ और शब्दों से पिरोया है, जीवन, संघर्ष और व्यक्तिगत पहचान के गहरे पहलुओं को छूता है। यह गीत केवल एक प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह एक व्यक्ति के अपने अस्तित्व, समाज के प्रति दृष्टिकोण और जीवन के चक्र को समझने का एक दार्शनिक नज़रिया है।
व्यक्तिगत पहचान का बोध -
गीत की पंक्तियाँ एक ऐसे कलाकार का परिचय देती हैं जो भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाना जानता है। 'राजा अकेला' के रूप में स्वयं को स्थापित करना, किसी घमंड का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और अकेले चलने की हिम्मत का प्रतीक है। यह गीत सिखाता है कि सफलता का मार्ग अक्सर अकेला ही तय करना पड़ता है, और उस अकेलेपन में ही असली शक्ति छिपी होती है।
जीवन का शाश्वत चक्र: परिवर्तन ही सत्य है -
गीत के अंतिम भाग में एक बहुत ही महत्वपूर्ण जीवन दर्शन प्रस्तुत किया गया है—परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है। जिस तरह सूरज का उगना और डूबना एक निरंतर प्रक्रिया है, उसी प्रकार मनुष्य का जन्म, विकास और बुढ़ापा एक अटूट चक्र है।
शिवम पांडेय बहुत ही सहजता से समझाते हैं कि सब कुछ परिवर्तनशील है। हमें स्थितियों से डरने के बजाय, उन्हें उसी तरह स्वीकार करना चाहिए जैसे हम मौसम के बदलाव को स्वीकार करते हैं। जब हम यह समझ लेते हैं कि मृत्यु और जीवन, सफलता और विफलता—ये सब सिक्के के दो पहलू हैं, तो मन में शांति का संचार होता है।
एक सकारात्मक संदेश -
'ट्रेंडिंग में मै हू' गीत हमें यह संदेश देता है कि चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों, अपना आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। यह गीत जीवन को उसके पूर्ण रूप में देखने, चुनौतियों का सामना करने और अपने पथ पर अविचल रहने के लिए प्रेरित करता है।
यह गीत उन सभी के लिए है जो भीड़ में खोने के बजाय अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं और जो यह समझते हैं कि जीवन एक निरंतर सीखने और बदलने की यात्रा है।
आइए हम पंक्ति के अर्थ को समझते है -
ट्रेंडिंग में मै हू
तो दुनिया में चर्चे
उन चर्चों में मीडिया
और जजेस के पर्चे
[ जब मै अब ट्रेंडिंग ( चलन में या प्रचलित या प्रचलन ) में हु तो पूरी दुनिया में मेरे ही चर्चे हो रहे है , उन चर्चों में टीवी , मीडिया , समाचार और दुनिया के हर एक कोने में लोग मेरे ही चर्चे कर रहे है । न्यायधीश मेरे कहने पर इंसाफ के पर्चे निकल रहे है क्योंकि मेरे जीवनकाल में , मेरे वर्चस्व में किसी के साथ गलत या नाइंसाफी नहीं हो सकती ) ]
मै हंसकर रुलाता
कहानी ये मेरी
मै लिखता पन्नो में
तो ख़ून स्याही
[ जो अपराध करते है या जनहानि करते है या स्त्री , समाज , बच्चों अथवा असहाय पर अत्याचार करते है , उन्हें मै रुलाता हु , मेरे लिए यह सब ऐसा है जैसे चुटकी बजाना , यह मेरे लिए खेल है , मै मुस्कुराता , हंसता हु और अपना एक बुरा व्यक्तिव बुरे लोगों को दिखता हु और अपनी हैवानी ( राक्षसी ) हंसी - हंसता हु और मेरी हैवानगी ( राक्षसी प्रवृति ) से बुराई थर - थर कांपती है , मै हंसता हु और वो रोते है । यही मेरी कहानी या कहानी का एक हिस्सा है । मै अपनी तकदीर खुद के कर्मों से लिखता हु जिसमें अभिभूत संघर्ष होता है , जिस कलम की स्याही से मै अपनी तकदीर लिखता हु वह साधारण लोगों की तरह पसीना नहीं है वह मेरा खून है , जिसमें मेरी आत्मा , चेतना , मन , समय , दर्द , जितने कि आशा , मेरा जीवन का एक हिस्सा , सब कुछ का निचोड़ होता है । मै अपनी खून से अपनी तकदीर लिखता हु जो मुझे भीड़ से अलग करती है । ]
ना भाति ये मुझको
ये आज कल की नारी
ये नारी नहीं है ये
है ये बिमारी
[ मुझे आजकल की नारी नहीं भाती , क्योंकि मेरा मानना है कि ये नारी नहीं ! ये बीमारी है जो मुझे अपने राह से भटकाकर एक कुएं में कैद कर सकती है , इस कुएं में मै खुद को कभी महसूस नहीं कर पाऊंगा , मेरी सोच सीमित हो जाएगी , आत्ममंथन , विकाश , दूरदर्शिता , उच्च स्तरीय आत्मविश्वास , सदाचारिता , न्याय जैसी बहुत सी चीजों को मै खो दूंगा । मै सिर्फ उस नारी और उसके साथ भविष्य के बारे में सोचूंगा जो मुझे और मेरी विकासशील सोच को दबा देंगी , मै एक माया ( स्त्री ) में फस जाऊंगा जिसमें मैं अपना जीवन , समय , धन , ध्यान , शक्ति , आत्मा , चेतना , बुद्धि - विवेक , युक्ति जैसी सारी चीजों को उस माया में लगा दूंगा , मुझे एहसाह तक नहीं होगा कि मैं खुद ही खुद के सीने में खंजर घोप रहा हु , मै खुद जो विलुप्त कर रहा हु , क्योंकि मैं अपना तेज ( पुरुषार्थ ) का नाश भी कर रहा हु ।
यह यह सर्वविदित , सर्वसत्य है (यह पूरी तरह से एक अटल सत्य है) की मै अपने मृत्यु के काल ( समय ) में अकेला हो जाऊंगा , बस बीच में मै माया ( स्त्री ) में उलझ गया ।
यह मेरे जीवन को पतन, विनाश, और आत्म-विनाश की ओर ले जाती है।
मै शिवम यह मानता हु कि स्त्री को देखने के दो दृष्टिकोण ( नजरिए ) होते है -
1. नर्कगामी दृष्टिकोण - जो स्त्री को भोग ( वासना ) की दृष्टि से देखता हो |
( "नर्कगामी दृष्टिकोण" उस सोच, मानसिकता या जीवन-शैली को दर्शाता है जो मनुष्य को पतन, विनाश, और आत्म-विनाश की ओर ले जाती है। 'नर्कगामी' शब्द भले ही पौराणिक या धार्मिक प्रतीत हो, लेकिन इसका दार्शनिक और मनोवैज्ञानिक अर्थ बहुत गहरा है—यह नकारात्मकता, अज्ञानता, स्वार्थ, और कुकर्मों से उपजी उस स्थिति का प्रतीक है जहाँ व्यक्ति खुद अपने और समाज के जीवन को नर्क (कष्टदायक) बना देता है। )
2. स्वर्गगामी दृष्टिकोण - जो स्त्री को देवी ( पूजनीय ) की दृष्टि से देखता हो ।
( "स्वर्गगामी दृष्टिकोण" उस उच्च, पवित्र और उत्थानशील मानसिकता को दर्शाता है जो मनुष्य को भौतिक संकीर्णताओं से ऊपर उठाकर दिव्यता, शांति, नैतिकता और आत्मिक संतोष की ओर ले जाती है। यहाँ 'स्वर्ग' का अर्थ केवल किसी पौराणिक लोक से नहीं है, बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक शांति, सर्वोच्च आनंद, सदाचार और सकारात्मकता की वह अवस्था है जहाँ व्यक्ति का मन विकारों (जैसे ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार) से मुक्त हो जाता है। )
" मेरा यह भी मानना है कि अगर स्त्री है तो जीवन है , जन्म है और मृत्यु भी , लेकिन इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि स्त्री है कि तो पतन है , वासना , भोग - विलास , काम , क्रोध , मोह , लोभ , ईर्ष्या , और , घमंड जैसी चीजें भी है या माया भी है " ]
हा मैं हू काला
मेरा दिल भी काला
मेरी महफ़िल भी काली
हा मुझमे शराफत
और मुझसे ही गाली
अगर सुंदर है गौरी
तो शक्ति है काली
ये मृत्यु भी काला
ये कृष्णा भी काले
[ मैं काला हु ( शरीर का रंग नहीं ) , जिसमें बहुत रहस्य छिपा हुआ है जिसे कोई भी नहीं जान सकता , आंखों से कोई भी नहीं देख सकता अगर मुझे महसूस कर पाओ तो जानोगे उतना ही जितना मै चाहता हु । ऐसे ही मेरा दिल भी काला है ( रहस्यमयी है ) और मेरी महफिल भी काली है ( इसमें भी अपार रहस्य छिपा हुआ है ) । मुझमें शराफ़त ( प्रेम , मानवता , सहायता , विकाश , जैसी चीजें ) भी है और मुझमें गाली ( संहार , मृत्यु , विनाश जैसी चीजें ) भी है , मेरे रहस्य को जानना इतना आसान नहीं है जितना तुम्हे देखकर लगता है ।
अगर गौरी माता ( पार्वती माता ) , ( गौरी - गौरी' का मतलब 'अत्यंत गोरी' या 'श्वेत/चमकदार ) सुंदर है , भारतीय परंपरा और सौंदर्यशास्त्र में माता गौरी (पार्वती जी) को सादगी, शीतलता, पवित्रता और शांत सुंदरता का प्रतीक माना गया है।
उनका रूप कोमल, सुकुमार और सौम्य है। इसलिए यहाँ 'गौरी' शब्द का प्रयोग जीवन के उस शांत, सहज और सुंदर पहलू को दर्शाने के लिए किया गया है जो बाहर से सीधा, सरल और आकर्षक दिखाई देता है , तो काली माता शक्ति है ,माता काली को उग्र, ऊर्जावान, और संहारक शक्ति का रूप माना गया है।
जब जीवन में संकट, अन्याय या कठिन परिस्थितियाँ आती हैं, तब केवल कोमलता से काम नहीं चलता—वहाँ शक्ति, आक्रामकता और आंतरिक बल की आवश्यकता होती है। माँ काली उसी अदम्य शक्ति (Power and Force) का प्रतीक हैं जो हर प्रकार के डर और बुराई का नाश कर देती है।
यह मृत्यु भी काली ही है , और कृष्ण भी काले ही है , और मै भी काला ही हु , इन सभी में असीम रहस्य छिपे हुए है ।
( काला होना कोई श्राप नहीं है यह वरदान है , समाज में इसे दूसरे दृष्टिकोण से देखा जाता है लेकिन काला का दुसरा मतलब ही रहस्य से है , जिसमें अपार शक्ति छिपी हुई है । यहाँ मृत्यु (जो जीवन का सबसे बड़ा और अनसुलझा हुआ रहस्य है) और भगवान कृष्ण (जो इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े दार्शनिक और अलौकिक रहस्य हैं) दोनों को 'काला' कहा गया है। इसका उद्देश्य यही दर्शाना है कि जो चीजें या सत्य सबसे गहरे और रहस्यमयी होते हैं, उन्हें काले रंग (अंधकार या असीम अनंतता) से जोड़ा जाता है, क्योंकि उनके भीतर पूरी कायनात का ऐसा राज छिपा होता है जिसे हर कोई सामान्य आँखों से नहीं देख सकता अतः, यहाँ काला रंग केवल एक रंग नहीं, बल्कि गहनता, अज्ञात रहस्यों और ब्रह्मांडीय सत्यों का प्रतीक है )
मृत्यु काली क्यों है ?
उत्तर - काला रंग अंधकार का प्रतीक है, और अंधकार उस चीज़ को दर्शाता है जिसके पार हम देख नहीं सकते। मृत्यु के बाद क्या होता है, यह इस दुनिया के लिए सबसे बड़ा रहस्य है। कोई नहीं जानता कि जीवन की सीमा समाप्त होने के बाद चेतना कहाँ जाती है। इस अज्ञात और रहस्यमय अनिश्चितता को ही काले रंग से जोड़ा गया है।
विज्ञान और कला के अनुसार, काला रंग सभी रंगों को अपने भीतर सोख लेता है (यानी कोई रंग परावर्तित नहीं होता)। ठीक इसी प्रकार, मृत्यु एक ऐसा सत्य है जो जीवन के सभी रंगों—सुख, दुख, सफलता, असफलता, अहंकार और रिश्तों—को अपने भीतर समेट (समाप्त कर) लेती है। मृत्यु के सामने जीवन के सारे रंग फीके पड़ जाते हैं।
कृष्ण काले क्यों है ?
उत्तर - भगवान श्रीकृष्ण को आमतौर पर नीले या सांवले (Dark Complexion) रंग में चित्रित किया जाता है। भारतीय दर्शन में उनके इस सांवले या गहरे रंग को अनंत आकाश और असीम समुद्र के समान माना गया है, जिसका कोई अंत नहीं होता।
संस्कृत धातु 'कृष्' (Krish) से 'कृष्ण' शब्द बना है, जिसका अर्थ होता है—"खींचने वाला" या "जो सबको अपनी ओर आकर्षित करे"। लेकिन रंग और वर्ण के संदर्भ में इसका पारंपरिक अर्थ सांवला, काला या मेघ-समान (नीलाभ-श्याम) होता है।
जिस प्रकार काले या गहरे रंग में सभी रंग समा जाते हैं, उसी प्रकार भगवान कृष्ण को इस संपूर्ण ब्रह्मांड का केंद्र माना गया है जिसमें पूरा संसार और सभी ऊर्जाएं समाहित हैं। ) ]
जब शांति से हंसता
तब हो जा हवाले
मैं रहता अकेला
मैं दिखता अकेला
मैं हंसता अकेला
मैं फांसता अकेला
मैं मारू अकेला
मैं वारु अकेला
जो चाहु मै कुछ भी
तो कर दू अकेला
ये भीड़ प्रजा की
मैं राजा अकेला
[ जब स्थिति विपरीत या गंभीर होती है तब मै शांति से मुस्कुराता हु , तब सामने वाले को यह समझना चाहिए को वह खुद को उसी समय समर्पित कर दे , क्योंकि मैं अकेला रहता हु , अकेला दिखता हु , मै हंसता भी अकेला हु और अकेले फांसता भी हु मतलब कि जब मै मुस्कुराता हु तो सामने वाले को पता भी नहीं होता कि वह मेरे बुने हुए जल में फस चुका है , अगर वह या कोई भी मुझेसे युद्ध करने आता है तो मै लड़ता भी अकेला हु और मारता भी अकेला हु लेकिन वह खुद को मेरे सामने समर्पित कर देता है तो मै उसे वारता भी अकेला हु मतलब ही मै ही उसे बचाता हु ओ भी अकेला । मेरे पास इतनी आत्मशक्ति है कि मैं जो चाहूं वो अकेला कर दु , मुझे कोई नहीं रोक सकता , दुनिया की कोई शक्ति नहीं । ये पूरी भीड़ प्रजा की है और मै राजा अकेला ही हु , क्योंकि जो लोग भीड़ में चलने के आदि होते है वो प्रजा की तरह है और जो लोग अकेला चलने का सामर्थ्य रखते है वह राजा की तरह है ।
( "वारू" शब्द के संदर्भ में इसके दो प्रमुख अर्थ हो सकते हैं:
1. प्रहार करना या हमला करना
इसका अर्थ "अकेले ही प्रहार करना या मुकाबला करना" होता है।
2. रक्षा करना या बचाना
हिंदी, राजस्थानी और कई अन्य भारतीय बोलियों में "वारना" या "वारू" शब्द का एक बहुत प्यारा अर्थ न्योछावर करना, रक्षा करना या बलाएँ लेना (बचाना) भी होता है। ल
]
इस दुनिया की सासो को
मुट्ठी में करता
ना मैं हू बताता
बस मैं हू चेताता
अगर कर दी अनसुनी
तो मै ना बचाता
मेरा जीवन है वो भाग्य विधाता
लहरती ये लहरे विजयी पताखा
[ इस दुनिया की सासों यानी कि शक्ति ( पैसा , ताकत , बुद्धि , एकता ) को अपनी मुट्ठी में करता हु , तुम्हे गलती करने से पहले मै बताता नहीं हु बस चेतावनी देता हु अगर अनसुनी करोगे तो खुद ही भुगतना पड़ेगा क्योंकि मुझे जब नजरअंदाज करोगे तो मुझसे कोई आशा मत रखना फिर मै नहीं बचाऊंगा , क्योंकि मै सिर्फ एक बार ही कहता हु । मेरे जीवन का हर एक पल उस विधाता को समर्पित है जिसके कारण मै कभी हारता नहीं हमेशा जीतता हु , मेरे जीवन में हमेशा विजयी पताखा लहराती रहतीं है ( यह पंक्तियाँ घोषणा करती हैं कि एक व्यक्ति जब अपने आंतरिक बल को पहचान लेता है, तब वह दुनिया के दबाव में जीने के बजाय अपनी शर्तों पर जीवन चलाता है। वह किसी को डराता नहीं है, बल्कि सचेत करता है; और अपने जीवन की हर जीत या हार का असली हकदार खुद को मानता है! ) ]
जब मंज़िल में मौत
तो तू क्यों भारमाता
अगर उगता है सूरज
तो डूबता है सूरज
अगर डूबता है सूरज
तो उगता है सूरज
जब सबमें परिवर्तन
तो तू भी बदलता
हा बच्चे से तू भी
बुढ़ापे में चलता
[ जब तुम्हारे मंजिल में मौत है मतलब जीवन का अंत मृत्यु ही है , अकेलापन ही है तो तुम क्यों भ्रम , माया , में अपना समय बर्बाद कर रहे हो ? क्या तुम्हे नहीं पता जीवन में सुख और दुख सूरज के जैसे ही होते है जो अस्त होता है तो उदय भी होता है और उदय होता है तो अस्त भी होता है । क्या तुम्हे नहीं पता कि समय ही सब कुछ पैदा करता है और समय ही सबका अंत करता है, इसलिए सब कुछ परिवर्तनशील है और तुम भी aur मै भी । दुनिया का हर एक जीव जन्म लेकर मृत्यु को प्राप्त करता है ( यहां बच्चे का मतलब जन्म और बूढ़ापे का मतलब मृत्यु से है ) । जीवन एक बहती हुई धारा है जहाँ जन्म, मृत्यु, उत्थान, पतन और उम्र का ढलना सब तय है। इसलिए, डरने या भटकने के बजाय जीवन के इस प्राकृतिक चक्र को सहजता से स्वीकार करना ही असली समझदारी है। ]
निष्कर्ष (Conclusion) - यह कविता , गीत यह समझाती है कि दुनिया का हर इंसान ( जीव ) अकेला होता है , हालांकि वह आया ही अकेला है तो उसकी वास्तविकता भी अकेला ही है , इसलिए वह अकेला ही सब कुछ कर सकता है , जितनी जल्दी कोई भी अपनी आंतरिक शक्ति ( आत्मा , चेतना , बुद्धि इत्यादि की शक्ति ) को समझेगा वह उतना ही जल्दी सफल होगा उसे कोई नहीं रोक सकता , जो अपने जीवन के हर एक पल को , धड़कते हुए धड़कन से उस विधाता के लिए जीता है वह हमेशा जीतता है जो यह जनता है कि सब परिवर्तनशील है ।
✓
• क्या आप भी अपने जीवन में 'राजा अकेला' होने का साहस रखते हैं? अपनी राय साझा करें।
• आपको यह लेख कैसा लगा, हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं!
• अगर यह जानकारी अच्छी लगी, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
• Y Ritics से जुड़े और अगली कविता या गीत का इंतजार करे
• @yritics का उपयोग करे socialmedia plateform पर
• दिए हुए लिंक से भी आप Y RITICS से जुड़ सकते है
Y RITICS CHANNEL
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें