Jawani ki Kurbani | जवानी की कुर्बानी | Ek Pal Ke Yado Se Ek Pal Ke Wado Se | एक पल के यादों से एक पल के वादों से
जवानी की कुर्बानी
एक पल की यादों से
एक पल के वादों से
ये दो पल की जिंदगी
गुजरती बातों से
मैं तो था अकेला
था लड़ता रातों से
अंधेरों की अंधी
उन बहरी हालातो से
ये बातें भी मेरी
ये रातें भी मेरी
ये सपने भी मेरे
ये अपने भी मेरे
वो चिंता चिता की
और आंखों में पानी
वो बचपन था मेरा
और ये है जवानी
हूं सबसे मैं मिलता
पर ना कहता कहानी
था न सोचा कभी भी
ये मेरी जवानी
जो कागज के नोटों ने
ले ली कुर्बानी
ये दर्द भी मेरा
संघर्ष भी मेरा
दिन - रातों की मेहनत से
इतिहास है बनानी ये
जो आया न रातों में
आया वह बातों में
और कल के लिए मैंने
दे दी कुर्बानी ये
कुर्बानी में मेरी ये
प्यारी जवानी
जवानी में मेरी वो
प्यार की कहानी
ना हंसना ना रोना
ये कैसी सजा थी
सब कुछ भूल करके
आगे बढ़ा दि ये
जिंदगी की गाड़ी
ये मेरी जवानी
ये मेरी कहानी
उन खुशियों की मैंने
दे दी है कुर्बानी
अपने अंदर के आंसू को
बाहर भुला दूं
भुला करके सपनों पे
जान मै लगा दूं
एक पल की यादों से
एक पल के वादों से
ये दो पल की जिंदगी
गुजरती बातों से
मैं तो था अकेला
था लड़ता रातों से
अंधेरों की अंधी
उन बहरी हालातो से
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें