महापर्व छठ पूजा क्यों मनाई जाती है ? छठ पूजा कैसे करे ? क्या है विधि Y Ritics

महापर्व छठ पूजा क्यों मनाई जाती है ? छठ पूजा कैसे करे ? क्या है विधि

 
महापर्व छठ की महिमा अपरंपार है , छठी मैया अपने भक्तों पर कृपा करती है और उनके समस्याओं का समाधान करती हैं । आज हम जानेंगे कि छठ पूजा क्यों मनाई जाती है और छठ पूजा करने की विधि क्या है ? आइए हम जानते है तो छठी माता का दिल से स्मरण कर के इस लेखों को शुरू करते है । जय छठी मैया 🚩

महापर्व छठ पूजा क्यों मनाई जाती है ? 

छठ महापर्व मुख्य रूप से भगवान सूर्य देव और प्रकृति की देवी छठी मैया (उषा देवी) की उपासना का पर्व है। यह त्योहार विशेष रूप से सूर्य देव की कृपा से जीवन, आरोग्य (अच्छे स्वास्थ्य), ऊर्जा, और समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है ।

तो आइए जानते है कि छठ पूजा कैसे कर सकते हैं -

छठ पूजा कैसे करें ?

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा चार दिनों का एक अत्यंत कठिन और पवित्र अनुष्ठान है, जो मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव और षष्ठी माता (छठ मैया) को समर्पित है। इस व्रत में शुद्धता, सादगी और मानसिक-शारीरिक पवित्रता एवं मन में भक्ति भाव का विशेष महत्व होता है।

1. पहला दिन: नहाय-खाय (कार्तिक शुक्ल चतुर्थी) : यह छठ महापर्व का पहला दिन होता है, जिससे व्रत की शुरुआत होती है।

• पूजा करने की विधि: इस दिन व्रती (व्रत रखने वाले) सुबह किसी पवित्र नदी, तालाब या घर पर गंगाजल मिले पानी से स्नान करते हैं। इसके बाद पूरे घर और रसोई की अच्छी तरह सफाई की जाती है। मन में एक शुद्ध भाव एवं संकल्प लेकर ।

• इस दिन का भोजन विधि : इस दिन व्रती केवल एक बार सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। भोजन में विशेष रूप से अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू (लौकी) की सब्जी बनाई जाती है। इस भोजन को बनाने में सेंधा नमक का उपयोग होता है और लहसुन-प्याज पूरी तरह वर्जित रहता है। व्रती के खाने के बाद ही परिवार के अन्य सदस्य भोजन करते हैं और यह से छठ व्रत की शुरुआत होती है ।

2. दूसरा दिन: खरना या लोहंडा (कार्तिक शुक्ल पंचमी) : इस दिन से व्रती का कठिन निर्जला उपवास शुरू होता है। जो उसके निष्ठा की परीक्षा होती है ।

• विधि: व्रती दिनभर बिना जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं। शाम के समय (सूर्यास्त के बाद) मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर विशेष प्रसाद तैयार किया जाता है। यह मन में पवित्रता का भाव लेकर किया जाता है ।

•प्रसाद: प्रसाद में गुड़ और नए चावल की रसियाव (खीर) तथा गेहूं की रोटी या पूड़ी बनाई जाती है एवं इसी को खाया जाता है एवं वितरित किया जाता है ।

• पूजा: शाम को चंद्रमा और सूर्य देव की पूजा करके छठ मैया को इस खीर-रोटी और फलों का भोग लगाया जाता है। इसके बाद व्रती एकांत में शांत मन से इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं। व्रती के प्रसाद खाने के बाद इसे परिवार और दोस्तों में वितरित किया जाता है। इसी समय से व्रती का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। यही मुख्य होता है छठ पूजा में ।

3. तीसरा दिन: संध्या अर्घ्य (कार्तिक शुक्ल षष्ठी) : यह छठ पूजा का मुख्य और सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है जिसमें छठी मैया के लिए व्रत रखते हुए शाम को अर्घ्य दिया जाता है ।

• विधि: इस दिन घरों में बेहद पवित्रता के साथ छठ का मुख्य प्रसाद 'ठेकुआ' (गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बना) और चावल के लड्डू (कसार) तैयार किए जाते हैं। इसके बिना पूरा छठ अधूरा रहता है यह खासकर ठेकुआ छठ की प्रसिद्ध प्रसाद है ।

• दौरा सजाना: दोपहर के बाद बांस की नई टोकरियों (दौरा) और सूप में ठेकुआ, कसार, और सभी मौसमी फल जैसे—गन्ना, नारियल, केला, डाभ नींबू, शरीफा, मूली और अदरक का पौधा आदि सजाया जाता है। सूप पर सिंदूर का टीका लगाया जाता है। 

• अर्घ्य दान: शाम को पूरा परिवार गाजे-बाजे और छठ गीतों के साथ नदी या तालाब के घाट पर जाता है। व्रती पानी में खड़े होकर ढलते हुए सूर्य (अस्तचलगामी सूर्य) को सूप में दीप जलाकर अर्घ्य देते हैं। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। यह अकेले या फिर घाट पर किया जाता है , जो किसी पंडित जी द्वारा अर्घ्य दिलवाया जाता है । 

4. चौथा दिन: उषा अर्घ्य और पारण (कार्तिक शुक्ल सप्तमी) : यह महापर्व छठ का अंतिम दिन होता है जिसमें सुबह अर्घ्य के बाद व्रती प्रसाद को ग्रहण करती है ।

• विधि: व्रती और उनके परिवार के लोग सूर्योदय से पहले ही पुनः नदी या तालाब के घाट पर पहुंचते हैं।

• अर्घ्य दान: सुबह जैसे ही सूर्य देव की पहली किरण (उषा) दिखाई देती है, व्रती पानी में उतरकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। सूप में सजाए गए प्रसाद पर दूध और जल अर्पित किया जाता है एवं किसी पंडित अथवा ब्राह्मण द्वारा अर्घ्य दिलवाया जाता है ।

• अर्घ्य दान एवं पारण विधि: सुबह उगते हुए सूर्य (उदीयमान सूर्य) को दूसरा अर्घ्य दिया जाता है। व्रती और श्रद्धालु सूप में दीपक और प्रसाद लेकर कमर तक पानी में उतरते हैं। जैसे ही सूर्य की पहली लालिमा दिखती है, दूध और जल से सूर्य देव को अर्घ्य समर्पित किया जाता है। इसके बाद घाट पर ही पूजा संपन्न होती है और सभी लोग व्रती के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। यह समाप्त होने के बाद हुम अथवा हवन किया जाता है ।

• हवन विधि :  हवन (यज्ञ) सनातन परंपरा में शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और देव-उपासना का अत्यंत पवित्र अनुष्ठान है। इस विधि को लिखा गया है :

1. आवश्यक हवन सामग्री :

समिधा (लकड़ी): आम या पलाश की सूखी लकड़ियां । विशेष रूप से आम की लकड़ियां 

हवन कुंड एवं पात्र: तांबे या लोहे का हवन कुंड, आचमन पात्र, चम्मच (पंचपात्र)।

घृत (घी): शुद्ध गाय का पवित्र एवं बिना मिलावटी वाला घी यदि घर में निकाला गया हो तो और अच्छा है ।

हवन सामग्री मिश्रण: काला तिल, जौ, चावल (अक्षत), शक्कर/बूरा, गुग्गल, लोबान, चंदन पाउडर, बेलपत्र चूर्ण।

पूजन सामग्री: कपूर, पान के पत्ते, सुपारी, लौंग, छोटी इलायची, कलावा (मौली), रोली, गंगाजल।

पूर्णाहुति हेतु: एक सूखा नारियल (गोला), कलावा और लाल कपड़ा।

2. प्रारंभिक शुद्धि एवं संकल्प :

पवित्रीकरण (आसन एवं आत्म-शुद्धि):
कुश या ऊन के आसन पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। बाएं हाथ में जल लेकर दाहिने हाथ से स्वयं पर और पूजा सामग्री पर छिड़कें:

ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा।
यः स्मरेत्पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः॥

आचमन: चम्मच से दाहिनी हथेली में तीन बार जल लेकर आचमन करें और हर बार यह मंत्र बोलें:

ॐ केशवाय नमः (पहला आचमन)
ॐ नारायणाय नमः (दूसरा आचमन)
ॐ माधवाय नमः (तीसरा आचमन)
हाथ धो लें: ॐ हृषीकेशाय नमः ( चौथी बार )

संकल्प:
दाहिने हाथ में जल, अक्षत, पुष्प और सिक्का लेकर अपना नाम, गोत्र, स्थान और हवन का उद्देश्य (गृह शांति, देव उपासना या मनोकामना) बोलकर जल भूमि पर छोड़ दें।

3. अग्नि स्थापना एवं प्रज्वलन :

• हवन कुंड के केंद्र में कपूर की टिकिया रखें।

• कपूर के चारों ओर आम की समिधाओं को पिरामिड के आकार में सजाएं।

• माचिस से कपूर जलाएं और अग्नि प्रज्वलित करते हुए कहें:

ॐ भूर्भुवः स्वः अग्नये नमः, अग्निं स्थापयामि नमस्करोमि।

• जब अग्नि अच्छी तरह प्रज्वलित हो जाए, तब चम्मच से गाय के घी की 4 बार आहुति दें:

ॐ प्रजापतये स्वाहा। (इदं प्रजापतये न मम)
ॐ इन्द्राय स्वाहा। (इदं इन्द्राय न मम)
ॐ अग्नये स्वाहा। (इदं अग्नये न मम)
ॐ सोमाय स्वाहा। (इदं सोमाय न मम)

4. मुख्य आहुति क्रम (हवन सामग्री एवं घी द्वारा) : अग्नि में आहुति हमेशा दाहिने हाथ की तीन उंगलियों (अंगूठा, मध्यमा और अनामिका) के सहयोग से 'मृगी मुद्रा' बनाकर दी जाती है। प्रत्येक मंत्र के अंत में "स्वाहा" बोलते हुए आहुति समर्पित करें:

• गणेश जी की आहुति (3 या 5 बार):
ॐ गं गणपतये स्वाहा

• नवग्रह आहुति (9 बार):

ॐ सूर्याय स्वाहा।
ॐ चंद्राय स्वाहा।
ॐ भौमाय स्वाहा।
ॐ बुधाय स्वाहा।
ॐ बृहस्पतये स्वाहा।
ॐ शुक्राय स्वाहा।
ॐ शनैश्चराय स्वाहा।
ॐ राहवे स्वाहा।
ॐ केतवे स्वाहा।

• कुलदेवता एवं स्थान देवता आहुति:

ॐ कुलदेवताभ्यो स्वाहा।
ॐ ग्रामदेवताभ्यो स्वाहा।
ॐ वास्तुपुरुषाय स्वाहा।

• गायत्री महामंत्र आहुति ( इसको कम से कम 11, 21 या 108 बार):

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् स्वाहा।

• महामृत्युंजय मंत्र आहुति ( इसको कम से कम 11 या 21 बार):

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् स्वाहा।

• इष्टदेव / भगवती दुर्गा / शिव आहुति:

ॐ नमः शिवाय स्वाहा।
ॐ दुं दुर्गायै स्वाहा।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय स्वाहा।

5. पूर्णाहुति एवं विसर्जन :

• पूर्णाहुति (नारियल का गोला): सूखे नारियल के ऊपरी भाग को थोड़ा काटकर उसमें घी, लौंग, इलायची, बताशा और सुपारी भरें। उस पर कलावा लपेटें।
यजमान दोनों हाथों से नारियल को पकड़कर खड़े हों और पूर्ण घी की धार के साथ कुंड के बीचों-बीच समर्पित करें:

ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते॥
ॐ पूर्णाहुतिमुत्तमां जुहोति, सर्वं वै पूर्णं स्वाहा।

• आरती: हवन संपन्न होने के बाद कपूर या घी के दीपक से इष्टदेव एवं अग्निदेव की आरती करें।

• भस्म धारण एवं शांति पाठ: हवन की अग्नि शांत होने पर उसकी पवित्र भस्म (राख) को अनामिका उंगली से लेकर अपने ललाट (माथे), गले और नाभि पर लगाएं:

ॐ कश्यपस्य त्र्यायुषम्, जमदग्नेस्त्र्यायुषम्।

• शांति पाठ:

ॐ द्यौः शान्तिरन्तरिक्षं शान्तिः, पृथिवी शान्तिरापः शान्तिरोषधयः शान्तिः।
वनस्पतये शान्तिर्विश्वेदेवाः शान्तिर्ब्रह्म शान्तिः, सर्वं शान्तिः, शान्तिरेव शान्तिः, सा मा शान्तिरेधि॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।

हवन के पश्चात अंत में भूल-चूक के लिए क्षमा-प्रार्थना करें और उपस्थित परिजनों में प्रसाद वितरित करें।

• व्रत का समापन (पारण): घाट पर पूजा संपन्न करने के बाद व्रती वहां की मिट्टी को नमन करते हैं और बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। घर आकर व्रती कच्चे दूध का शरबत, प्रसाद (ठेकुआ) और अदरक-पानी खाकर अपना 36 घंटे का व्रत खोलते हैं (पारण करते हैं)। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित किया जाता है। यही छठ का अंतिम चरण होता है ।

छठ पूजा के दौरान सावधानियां :

• पवित्रता और स्वच्छता: पूजा का प्रसाद बनाने के लिए उपयोग होने वाले गेहूं को अच्छी तरह धोकर, साफ जगह पर सुखाया जाता है और उसे पशु-पक्षियों की पहुंच से दूर रखा जाता है।

• बर्तनों का चुनाव: पूजा और प्रसाद बनाने में केवल मिट्टी, पीतल, तांबे या बांस के बर्तनों/सूप का ही प्रयोग करें, स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग वर्जित होता है।

• शुद्ध सात्विकता: इन चार दिनों के दौरान पूरे घर में लहसुन, प्याज और मांसाहार का प्रयोग पूरी तरह बंद रहता है।

• बिस्तर का त्याग: व्रत की अवधि के दौरान व्रती जमीन पर चटाई या कंबल बिछाकर सोते हैं। पलंग या फिर खटिया पर नहीं सोते ।

> छठ पूजा के मुख्य कारण और महत्व :

1. दार्शनिक कारण एवं महत्व :

• सूर्य की उपासना (जीवन का आधार): सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है जो पृथ्वी पर समस्त जीवों को ऊर्जा और जीवन प्रदान करते हैं। सूर्य की आराधना से अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और तेज की प्राप्ति होती है।

• प्रकृति को धन्यवाद : यह पर्व प्रकृति, जल, वायु और सूर्य के प्रति आभार (कृतज्ञता) व्यक्त करने का एक अनूठा तरीका है।

• अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य (द्वैत का संतुलन): दुनिया सामान्यतः उगते हुए सूर्य को नमस्कार करती है, लेकिन छठ एकमात्र ऐसा पर्व है जहां डूबते हुए सूर्य (संध्या अर्घ्य) को पहले पूजा जाता है और अगले दिन उगते सूर्य (उषा अर्घ्य) को। यह जीवन के इस महान दर्शन को दर्शाता है कि सुख-दुख, उत्थान-पतन और जीवन-मृत्यु एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो अस्त हुआ है, उसका उदय होना निश्चित है।

• बिना मध्यस्थ के ईश्वर से सीधा जुड़ाव: इस पूजा में किसी पुरोहित, पंडित या मंत्रोच्चार की अनिवार्यता नहीं होती। भक्त और प्रकृति (सूर्य देव) के बीच सीधा संवाद होता है। यह अद्वैत दर्शन को दर्शाता है, जहां आत्मा सीधे परमात्मा से जुड़ती है।

• पिंड-ब्रह्मांड का संबंध: दर्शनशास्त्र के अनुसार, जो इस ब्रह्मांड में है, वही हमारे शरीर में भी है। पंचतत्वों (भूमि, जल, अग्नि, वायु, आकाश) की पूजा करके मनुष्य ब्रह्मांड के साथ अपने जुड़ाव को स्वीकार करता है।

2. सामाजिक कारण एवं महत्व :

• संतान की रक्षा और सुख: छठी मैया को संतानों की रक्षा करने वाली और दीर्घायु प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से नि:संतान दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है और संतान के जीवन में खुशहाली आती है।

• जातिगत भेदभाव का अंत: इस महापर्व में पूर्ण सामाजिक समरसता दिखती है। घाट पर एक राजा और रंक (अमीर और गरीब) कंधे से कंधा मिलाकर एक ही पानी में खड़े होते हैं। प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी का चूल्हा बनाने वाले से लेकर बांस का सूप बुनने वाले तक, समाज के हर वर्ग की सहभागिता अनिवार्य होती है।

• प्रसाद में समानता: पूजा का मुख्य प्रसाद 'ठेकुआ' और फल होते हैं। अमीर हो या गरीब, सभी के सूप में एक जैसे ही मौसमी फल (जैसे डाभ नींबू, गन्ना, केला, शकरकंद) होते हैं। कोई भी प्रसाद छोटा या बड़ा नहीं होता।

• सामुदायिक सहयोग और श्रमदान: छठ के दौरान लोग अपनी मर्जी से सड़कों और घाटों की सफाई करते हैं, व्रतियों के लिए रास्ते में पानी-दूध की व्यवस्था करते हैं। यह सामुदायिक एकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाता है।


3. पौराणिक और ऐतिहासिक मान्यताएं :

• रामायण काल: लंका विजय के बाद जब भगवान राम और माता सीता अयोध्या लौटे, तब कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन उन्होंने भगवान सूर्य की आराधना की थी।

• महाभारत काल : मान्यता है कि इस व्रत की शुरुआत सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने की थी, जो प्रतिदिन घंटों नदी के जल में खड़े होकर सूर्य देव की उपासना करते थे। इसके अलावा, महाभारत में जुए में सब कुछ हार जाने के बाद द्रौपदी ने भी यह व्रत किया था, जिसके प्रभाव से पांडवों को उनका राजपाठ वापस मिला था।

• प्रकृति की छठी कला (षष्ठी देवी): पुराणों के अनुसार, देवी कात्यायनी (दुर्गा) का रूप ही 'छठी मैया' हैं, जिन्हें ब्रह्मा जी की मानस पुत्री और प्रकृति की छठी कला माना गया है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय की शक्ति 'देवसेना' भी यही हैं। नवजात शिशुओं की रक्षा और परिवार की समृद्धि के लिए इनकी पूजा की जाती है।

• राजा प्रियव्रत की कथा: ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, राजा प्रियव्रत की कोई संतान नहीं थी। जब उन्हें मृत पुत्र प्राप्त हुआ, तो वे अत्यंत दुखी हुए। तब माता षष्ठी (छठी मैया) प्रकट हुईं और उन्होंने अपने प्रभाव से बालक को जीवित कर दिया। तभी से संतान प्राप्ति और उसकी लंबी आयु के लिए यह व्रत लोक में प्रसिद्ध हुआ।

• ऋषियों की 'छठ विधि': वैदिक काल में ऋषि-मुनि इस वैज्ञानिक विधि का उपयोग करते थे, जिसके माध्यम से वे बिना भोजन ग्रहण किए सीधे सूर्य की किरणों से ऊर्जा (फोटॉन) अवशोषित कर महीनों तक तपस्या करते थे।

4. वैज्ञानिक महत्व एवं कारण :

• सौर जैव-बिजली : छठ के दौरान व्रती (परवैतिन) नदियों या तालाबों के पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। पानी में खड़े रहने से शरीर की तंत्रिका प्रणाली (Nervous System) सक्रिय होती है। सूर्य की किरणें जब जल से परावर्तित होकर शरीर पर पड़ती हैं, तो इससे शरीर में सौर जैव-विद्युत का प्रवाह बढ़ता है, जो ऊर्जा के स्तर को सुधारता है। जिस कारण मनुष्य सकारात्मक रहता है एवं उसका शरीर स्वस्थ रहता है ।

• विटामिन डी और रोग प्रतिरोधक क्षमता: कार्तिक महीने में सुबह और शाम की धूप (जब पराबैंगनी किरणें या UV Rays का स्तर अनुकूल होता है) शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। इससे प्रचुर मात्रा में विटामिन डी मिलता है और सर्दियों की शुरुआत से पहले शरीर की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ती है ।

• प्राकृतिक विषहरण (Detoxification): इस पर्व में 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास रखा जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, इतना लंबा उपवास शरीर के पाचन तंत्र को पूरी तरह से आराम देता है और शरीर के भीतर मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थों) को बाहर निकालता है ।

• पर्यावरण संरक्षण: छठ पूजा में केवल मिट्टी के चूल्हे, बांस के सूप/दउरा और मिट्टी के बर्तनों का उपयोग होता है। इस दौरान नदियों और तालाबों के घाटों की व्यापक सफाई की जाती है, जो जल स्रोतों के संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

छठ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति और स्वास्थ्य का अनूठा विज्ञान है। उगते और ढलते सूर्य की किरणों में खड़े रहने से शरीर को प्रचुर मात्रा में विटामिन-डी और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। नदी के जल में खड़े होकर अर्घ्य देने से त्वचा और श्वसन तंत्र को प्राकृतिक लाभ होता है।
जो हम मनुष्यों के लिए अच्छा होता है ।

इसके अलावा, छठ पर्व समाज में पूर्ण समानता का संदेश देता है। घाट पर किसी भी जाति या वर्ग का भेद नहीं होता; हर कोई एक ही जल में खड़े होकर एक ही सूर्य देव की उपासना करता है। बांस का सूप, मिट्टी का चूल्हा और स्थानीय फल इस बात का प्रमाण हैं कि यह पर्व हमारी मिट्टी और पर्यावरण से सीधा जुड़ा हुआ है। जो कि हमें भावनात्मक रूप से सकारात्मक करता है ।

संक्षेप में, छठ पूजा केवल एक व्रत नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आंतरिक शुद्धिकरण, सामाजिक समानता और ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ने का विज्ञान सम्मत महापर्व है।

> हमें छठ क्यों मानना चाहिए ?

छठ पूजा मनाने का मुख्य कारण प्रकृति के आधार भगवान सूर्यदेव और संतानों की रक्षिका छठी मैया के प्रति अपनी कृतज्ञता (धन्यवाद) व्यक्त करना और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाना है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता से जुड़ा एक महापर्व है।

• प्रकृति और जीवनदायिनी शक्तियों का आभार : छठ एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें किसी मूर्ति की नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य और प्रकृति की पूजा की जाती है। सूर्य की किरणों से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। जल, वायु और धूप जैसी प्राकृतिक शक्तियों को धन्यवाद देने के लिए नदियों या तालाबों के घाट पर जाकर अर्घ्य दिया जाता है।

• संतान की रक्षा और दीर्घायु की कामना : पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया (देवी षष्ठी) को ब्रह्मा जी की मानस पुत्री और नवजात शिशुओं व संतानों की रक्षिका माना गया है। माताएं अपनी संतानों के अच्छे स्वास्थ्य, बुद्धि और लंबी उम्र के लिए यह कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। निसंतान दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत बेहद फलदायी माना जाता है।

• सामाजिक समानता और भाईचारा : छठ पर्व की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक समानता है। इस पर्व में अमीर हो या गरीब, राजा हो या रंक, सभी एक साथ मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाते हैं और एक ही घाट पर बगल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। यहाँ जाति, धर्म या वर्ग का कोई भेदभाव नहीं होता।

• स्वच्छता और शुद्धता का संदेश : यह पर्व हमें आत्मिक और बाहरी शुद्धता सिखाता है। छठ के दौरान घरों से लेकर नदियों के घाटों तक की सफाई अत्यंत कड़े नियमों के साथ की जाती है। मिट्टी के बर्तनों, बांस के सूप और पूरी तरह से प्राकृतिक व जैविक चीजों (जैसे ठेकुआ, गन्ना, डाभ नींबू) का उपयोग करके हम पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेते हैं।

निष्कर्ष : लोक आस्था का यह महापर्व हमें आत्म-अनुशासन, शुद्धता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता सिखाता है। छठी मैया और सूर्य देव की यह आराधना हमें जीवन में सदैव सकारात्मक और कर्मठ बने रहने की प्रेरणा देती है। जय छठी मैया 🚩 

आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा तो " जय छठी मैया जरूर लिखे " और Y Ritics को जरूर फॉलो करे । धन्यवाद .........

टिप्पणियाँ