सत्य सनातन सत्य समर्पण
सत्य सनातन सत्य समर्पण ।
सत्य समाधि सत्य सते ।।
सत्य है भक्ति सत्य है मुक्ति ।
मेरी वाणी सत्य सते ।।
दुर्गम माया क्यों घबराया ।
राम राम जप क्षणै क्षणै ।।
मानुष काया स्वर्णिम अवसर ।
अब हम क्यों इसे व्यर्थ करें ।।
निश्चित आयु निश्चित अवधि ।
आओ ना संकल्प करें ।।
सत्य सनातन सत्य समर्पण ।
सत्य समाधि सत्य सते ।।
शांति निरामय शक्ति सशक्ति ।
एकांता सब भ्रम मिटे ।।
ना ही आशा ना ही आशा निराशा ।
सत्यम विद्या सत्य सते ।।
आत्मिक शक्ति अद्भुत संगम ।
क्यों ना इस स्पर्श करें ।।
सत्य सनातन सत्य समर्पण ।
सत्य समाधि सत्य सते ।।
यह शिवम पाण्डेय द्वारा निर्मित सब्रंसजी ( संपूर्ण ब्रह्माण्ड संसार जीव ) का प्रार्थना है , जो जीव को सनातन धर्म और आध्यात्म में घोलता है । यदि सच्चे मन से इसको महसूस किया जाए , तो यह एक जीव को काम , क्रोध , मोह , लोभ , ईर्ष्या , घमंड इत्यादि से मुक्त कर देता है , और अंतर्मन एवं अंतरात्मा में अध्यात्म उत्पन्न करता है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें