एक लड़के का दर्द उसका चेहरा तक नहीं जानता 💔 | Sad Boy Poem

एक लड़के का दर्द उसका चेहरा तक नहीं जानता 



आज हम बात करेंगे लड़कों की जिम्मेदारी पर की एक लड़के को इस समाज में जितना प्यार बचपन में मिलता है उससे कही गुना ज्यादा दर्द जवानी में इन्हें छिपाना पड़ता है , जो लड़के अपने घर की स्थिति को बदलना चाहते है उन्हें रात को नींद तक नहीं आती है और अगर वह जबरजस्ती करके सो भी जाता है तो 1 घंटे सोचने के बाद ही नींद आती है । जो लोग सोचते है कि लड़कों की जिन्दगी आसान होती है वे गलत होते है । हमारे समाज में अगर स्त्रियां जन्म देती है तो पुरुष भी पालन - पोषण , पैसे , खर्च और जिम्मेदारी का भार उठाता है इसलिए इस समाज में स्त्री और पुरुषों का बराबर महत्व होना चाहिए । इस पर कुछ पंक्तियां मै लिखना चाहता हु जिसे आप जरूर पढ़े -


बचपन में जो राज किया ।
कतरा - कतरा भूल गया ।
आई जवानी दर्द पड़े तो मानो शूल चुभ गया ।।
आजादी तो बस नाम है ।
हम यू ही बदनाम है ।
तन से हम घूमे कही ।
मन की बेड़ियां कमाल है ।
सौ मिल भी दूर रहे ।
पर जिम्मेदारी सवाल है।
बंधन है जो खींच लाता ।
बंधन बड़ा कमाल है ।
कई दर्द दबे इस दिल में कही ।
पर चेहरा तो खुशहाल है ।
समाज में हम हंसते रहे ।
पर समाज ही तो जाल है ।
लड़का है तो क्या हुआ उसने में भी तो जान है ।
जिस बंधन में बंधा है उसी पर दिल कुर्बान है ।।
आजादी तो बस नाम है हम यू ही बदनाम है ।।
फिर भी वो डरता नहीं क्या लड़का होना आसान है ?

अर्थ -

1. बचपन का छूटना और जवानी का दर्द
बचपन में जो राज किया । कतरा - कतरा भूल गया ।
आई जवानी दर्द पड़े तो मानो शूल चुभ गया ।।
  • अर्थ: बचपन में लड़का राजा की तरह बेफिक्र जीता है। लेकिन बड़े होते ही वह उस सुनहरे बचपन को धीरे-धीरे पूरी तरह भूल जाता है। जवानी आते ही जब जीवन की कड़वी सच्चाइयों और दुखों से सामना होता है, तो वह दर्द किसी नुकीले कांटे (शूल) की तरह चुभता है।
2. आजादी का भ्रम और मन के बंधन
आजादी तो बस नाम है । हम यू ही बदनाम है ।
तन से हम घूमे कही । मन की बेड़ियां कमाल है ।
  • अर्थ: कहने को तो लड़के आज़ाद होते हैं, वे कहीं भी आ-जा सकते हैं। समाज सोचता है कि उन पर कोई रोक-टोक नहीं है, लेकिन यह आज़ादी सिर्फ नाम की है। शारीरिक रूप से वे भले ही कहीं भी घूम लें, लेकिन उनका मन परिवार और जिम्मेदारियों की अदृश्य बेड़ियों में हमेशा जकड़ा रहता है।
3. जिम्मेदारियों की दूरी और खिंचाव
सौ मिल भी दूर रहे । पर जिम्मेदारी सवाल है।
बंधन है जो खींच लाता । बंधन बड़ा कमाल है ।
  • अर्थ: नौकरी या काम के सिलसिले में एक लड़का अपने घर से सैकड़ों मील दूर भी चला जाए, तो भी उसके दिमाग में परिवार की जिम्मेदारी का सवाल हमेशा घूमता रहता है। अपनों के प्रति यह जो बंधन (मोह-माया और कर्तव्य) है, वह इतना जादुई है कि वह चाहकर भी खुद को अलग नहीं कर पाता और यह बंधन उसे हमेशा वापस खींच लाता है।
4. दर्द छुपाना और समाज का ताना-बाना
कई दर्द दबे इस दिल में कही । पर चेहरा तो खुशहाल है ।
समाज में हम हंसते रहे । पर समाज ही तो जाल है ।।
  • अर्थ: एक पुरुष के दिल में न जाने कितने दुख और शिकायतें दबी होती हैं, लेकिन दुनिया के सामने उसका चेहरा हमेशा हंसता हुआ और खुश नजर आता है। समाज में बने रहने के लिए उसे झूठी हंसी हंसनी पड़ती है, क्योंकि यह समाज खुद एक ऐसा जाल है जो पुरुषों को रोने या कमजोर दिखने की इजाजत नहीं देता।

5. पुरुष की भावनाएं और उसका समर्पण
लड़का है तो क्या हुआ उसने में भी तो जान है ।
जिस बंधन में बंधा है उसी पर दिल कुर्बान है ।।
  • अर्थ: यह इस कविता की सबसे मजबूत पंक्ति है। समाज भूल जाता है कि "वह लड़का है तो क्या हुआ, आखिर वह भी एक इंसान है, उसके सीने में भी दिल और जान है।" सबसे खूबसूरत बात यह है कि जिन जिम्मेदारियों और पारिवारिक बंधनों में वह बंधा है, वह उनसे नफरत नहीं करता, बल्कि उन्हीं अपनों पर अपना दिल और पूरी जिंदगी कुर्बान कर देता है।
6. निष्कर्ष और अंतिम सवाल
आजादी तो बस नाम है हम यू ही बदनाम है ।।
फिर भी वो डरता नहीं क्या लड़का होना आसान है ?
  • अर्थ: अंत में कविता में फिर दोहराया गया है कि लड़कों की आज़ादी सिर्फ एक दिखावा है। इतनी मुश्किलों, रातों की नींद खोने और लगातार संघर्ष के बावजूद वह लड़का कभी हालातों से डरकर भागता नहीं है। वह डटकर खड़ा रहता है। इसलिए अंत में समाज से एक बड़ा सवाल है— इन सब त्यागों को देखने के बाद भी क्या आपको लगता है कि एक लड़का होना आसान है?

आपको यह कविता कैसी लगी कमेंट जरुर करे और Y Ritics से जुड़े रहे

टिप्पणियाँ